Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में झारखंड पार्टी का तूफानी दौरा, प्रत्याशी सिद्धार्थ होनहागा ने लगाया जोर, महिलाओं का मिल रहा भरपूर समर्थन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र 57 खुंटपानी प्रखंड गाँव ठाकुरुगुटू में झारखंड पार्टी के द्वारा तूफानी दौरा किया गया झारखंड पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ होनहागा ने सभी ग्रामीण जनताओं को संबोधित करते हुए कहा झारखंड पार्टी झारखंड के सबसे पुराना पार्टी है। जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए झारखंड पार्टी को बनाया गया झारखंड पार्टी के सुप्रीमो आदरणीय एनोस एक्का जी के नेतृत्व में झारखंड में विभिन्न जगहों से पार्टी प्रत्याशी उतारा गया है।

झारखंड पार्टी खरसावां विधानसभा में मजबूती रूप से जीत का दावेदारी ठोक रही है झारखंड पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा 20 साल से समाज सेवा करते हुए राजनीतिक का सफर तय किया है। झारखंड पार्टी का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास करना, स्वास्थ विभाग को दुरुस्त करना, किसानों को खेती के सिंचाई का सुविधा दिलाना, हर प्रखंड में एंबुलेंस की सुविधा दिलाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहियाओं को सम्मान पूर्वक मानदेय राशि उपलब्ध कराना साथ ही साथ_

मुंडा मनकी ग्राम प्रधान को सम्मान राशि सरकार से दिलाना युवाओं के प्रति रोजगार का सृजन उपलब्ध कराना, नियोजन नीति बनाना, झारखंड पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ होनहागा ने खरसावां विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। खुंटपानी प्रखंड में तूफानी दौरा के दौरान महिलाओं का भरपूर समर्थन समर्थन मिल रहा है। बैठक में जगन्नाथ तांती उप मुखिया,रमेश बोदरा,साहिल बोदरा,संगी बोदरा,कोड़ा तांती,सुरु तांती, बासुदेव तांती, दुर्गा देवी, लष्मी बोदरा,रानी लोहार,शांति तांती,जेमा तांती,मोती बोदरा,लखन गोप, राजेश बोदरा,मख़बल बोदरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *