Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप में माता काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा

महालिमोरूप में दीपावली के अवसर पर देवी माता काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। माता काली के भत्तों द्वारा मध्यरात्रि को स्थानीय जलाशय से घट लाया गया। इसके बाद पंडित प्रकाश पति के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में माथा टेका और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यहां से प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लग गई थी ।मौके पर पूर्व मुखिया धनुराम महाली, ग्राम प्रधान श्याम सिंह मुंडारी, जीतमोहन महतो, शंभूनाथ महाली, अनिरुद्ध प्रामाणिक, संजीत मंडल हुंडरू महाली, हेमसागर प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *