राजनगर प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय बिक्रमपुर में एसटीटीपी श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशक जमशेदपुर के तत्वाधान में राजनगर प्रखंड के अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय बिक्रमपुर में एक दिवसीय एसटीटीपी श्रमिक परिषद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया ।इसका उद्घाटन प्रकाश चन्द्र मिश्रा अतिथि के रूप में किया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा श्रमिक के लिए चलाए जा रहे ई-श्रम कार्ड , प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, बीमा योजना पर चर्चा करते हुए,

इसका लाभ उठाने के लिए जागरुक होकर आगे आने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया बाद में प्रकाश ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र श्रम शक्ति का शोषण किया जा रहा है , उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को प्रशिक्षण के माध्यम से अपना कौशल विकास कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया ताकि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रम शक्ति के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है, कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व सरकार राज्य में सरकार द्वारा संचालित काल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर वे अपना सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करें , श्रमिकों को जीवन के गुणवत्ता विकसित करने के लिए नशाखोरी , गरीबी और बेरोजगारी जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का सुझाव दिया।

इसका संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीताम्बर राउत व संतोष कुमार महतो ने किया उन्होंने कौशल विकास योजना व बीओसी कार्ड की निबंधन प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 100 श्रमिकों ने भाग लिया है। प्रोग्राम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुनिता महतो , शिक्षिका यमुना महतो , राम प्रसाद महतो ग्राम प्रधान बिक्रमपुर , गोपबन्धु उच्च विद्यालय हामंदा के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो , महादेव पति ग्राम प्रधान बुरूडीह का योगदान रहा।
