Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरगछीड़ा के प्रांगण में एसटीटीपी श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा व विकास बोर्ड ( श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार ) क्षेत्रीय निदेशक जमशेदपुर की ओर से सोमवार को राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरगछीड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 से क्रियान्वित ए-श्रम कार्ड का लाभ उठाने के लिए लोगों को निबंधन करने को कहा। उन्होंने कहा भारत सरकार ने ग्रामीण व अल्पसंगठित क्षेत्र के 32 करोड़ श्रमिकों का निबंधन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक देश में निबंधित श्रमिकों की संख्या लगभग 29 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 3000 रूपये मासिक पेंशन देने का भी प्रावधान किया है। इसमें लाभुक का दुर्घटना से मृत्यु होने होने पर नोमिनी को दो लाख रुपए की सहयोग राशि दी जाती है।

ग्रामीण श्रम शक्ति के मध्य जगरूक की कमी के कारण केंद्र और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ से वंचित रह रहे हैं। गागराई ने कहा कि देश के श्रमिकों का सामाजिक व आर्थिक प्रगति कर ही एक खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है। जिसके लिए बोर्ड का प्रयास प्रशंसनीय है। इस अवसर पर बोर्ड के प्रभारी क्षेत्र निर्देशक प्रकाश चंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, स्वयं सहायता समूह को मिलने वाला ऋण योजना से अवगत कराया व इसका लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। ग्रामीणों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत जनजातीय पारंपरिक तरीके से किया गया है। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीतांबर राउत और संतोष कुमार महतो ने किया।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, झारखंड सरकार का बीओसी कार्ड निबंधन प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में 90 महिला व पुरुष श्रमिकों को ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुप कुमार मंडल , सहायक शिक्षक राजाराम महतो, कर्णकर दास, ग्राम प्रधान सरगछीड़ा के लक्ष्मी नारायण महतो एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *