Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सुखराम हेम्ब्रम ने फुटबॉल को किक मारकर खेल का किया उद्घाटन, कहा – खेल के माध्यम से भविष्य संवार सकते हैं खिलाड़ी

चांडिल: ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत खकरो नूतनडीह में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधानसभा के लोकप्रिय समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम जी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि सुखराम हेम्ब्रम ने फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किए। तत्पश्चात कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को जोर दार स्वागत हुआ। वहीं मुख्य अतिथि ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर प्रतिभागी टीम व खिलाड़ी को संबोधित करते हुए कहा खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। अनुशासन में रहकर खेलने से सफलता अवश्य मिलेगी।

खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं खिलाड़ी खेल के माध्यम से भी अपने भविष्य को संवार सकते हैं। इस मौके पर मुखिया अभिराम हेम्ब्रम, डोमन बास्के,रुगड़ी मांझी बाबा, मनोज मुर्मू, खकरो मांझी बाबा, सोमचांद मुर्मू , विनोद माड़ी॔, आकलू पुराण, प्रकाश मुर्मू, कृष्णा बेसरा, लाल मांझी, हाड़ीराम सोरेन,निरत पल,एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *