खरसावां विधानसभा सीट के भाजपा की संभावित प्रत्याशी सह जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भाजपाइयों और प्रबुद्धजनों के साथ की चाय पर चर्चा

खरसावां चांदनी चौक में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के संभावित भाजपा प्रत्याशी सह सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भाजपाइयों और प्रबुद्धजनों के साथ चाय पर चर्चा किया। भारतीय जनता पार्टी के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग, उद्योगपति, विकास समितियां, सामाजिक संगठन, आम जनता सहित विभिन्न समुदाय सहित सभी वर्गों ने भाग लिया।

मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि वर्तमान परीपेक्ष्य में विकास के साथ राजनीतिक दलों के विचार व मानसिकता आदि मूल तत्वों पर भी विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद ऊंचा हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, लाल सिंह सोय, दुलाल स्वासी, विश्वजीत प्रधान, प्रशांत कुमार महतो, कृष्णा सोय, बुधराम सोय, सालुका पड़िया, संजय महतो, मुखिया सिद्धेश्वर जोको आदि उपस्थित थे।
