Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आज से शुरू होगा टी 20 वर्ल्ड कप, 29 दिन में खेले जायेंगे 55 मुकाबले…

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत कल यानी 1 जून से होगी, लेकिन भारत में ये टूर्नामेंट 2 जून से शुरू होगा। वेस्टइंडीज और यूएस की मेज़बानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला डलास में होगा। अमेरिका की टाइमिंग में फर्क की वजह से भारत में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होगी। भारत का पहला मैच आयरलैंड के साथ 5 जून होगा, वहीं 9 जून को पाकिस्तान के साथ और 12 जून को अमेरिका के साथ होगा। टीम इंडिया में कुछ ऐसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस बार भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलवा सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में नॉकआउट सहित कुल 55 मुकाबले खेले जायेंगे, जो 29 दिनों तक चलेंगे। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया अपने चारों लीग मैच अमेरिका में खेलेगी। टीम इंडिया भी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया साल 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने उतरी है। हिटमैन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिसने 2007 में भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। भारतीय समयानुसार कुछ मैच रात के साढ़े 12 बजे तो कुछ भोर के 5 बजे से शुरू हो जायेंगे। टीम इंडिया के सभी लीग मैच अमेरिका में खेले जायेंगे। शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क में होंगे, वहीं आखिरी लीग मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जायेगा। न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले मैच भारत में रात के 8 बजे से होंगे।

बाकी मैचों की क्या होगी टाइमिंग
आगामी टी20 वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले सुबह, 5 बजे, सुबह 6 बजे, रात 8 बजे, रात 9 बजे, रात साढ़े 10 बजे और रात साढ़े 12 बजे शुरू होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने का मिलेगा कि जब 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को ‘ए’ से ‘डी’ तक कुल चार ग्रुप में बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *