Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम में लू के चपेट में आकर दो लोगों की मौत, जिले का तापमान 40 डिग्री से ऊपर

पश्चिमी सिंहभूम में लू के चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी है। जिले के मनोहरपुर में सेल कंपनी में ठेका पर काम करने वाले मजदूर रमेश पुर्ती की लू के चपेट में मौत हो गयी। जबकि सोनुआ में दोपहर के समय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गयी, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस व्यक्ति का शव गोंडासाई के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ पाया गया है। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, जिससे भीषण गर्मी पर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *