ब्रिटेन में ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ यानी यौन शोषण के अपराधियों को लेकर टास्क फोर्स बनी
ब्रिटेन में एक ओर ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ यानी यौन शोषण के अपराधियों को लेकर टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की गई है, तो दूसरी ओर गृहमंत्री के एक बयान ने पाकिस्तान और ब्रिटेन को एक दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने बच्चों और युवतियों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए ब्रिटिश पाकिस्तानियों को जिम्मेदार बताया है। पाकिस्तान इसी बयान से बौखला गया है और माफी की मांग की है।

क्या है ग्रूमिंग
ग्रूमिंग में अपराध एक कुटिल योजना और प्रक्रिया के तहत किया जाता है जिसमें अपराधी दिन या सप्ताह या महीने तक का वक्त लगाते हैं। इस दौरान अपराधी पहले तो पीड़िता का विश्वास जीतता है फिर उसे संबंध बनाने के लिए प्रेरित करता है। वह किसी भी पीड़िता को लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता है जैसे तोहफा देना आदि। अलग-अलग मामलों में अपराधी पीड़िता की कमजोरियों का भी फायदा उठाते हैं। इसके बाद जुर्म करने वाला व्यक्ति पीड़िता को यौन व्यवहार के प्रति असंवेदनशील बनाता है और उसके विरोध को खत्म करने की कोशिश करता है। कुछ समय के बाद पीड़िता उसके चंगुल में इस तरह फंस जाती है कि यौन शोषण के गंभीर अपराध की शिकायत भी नहीं कर पाती है।

In Britain, on the one hand, it has been announced to form a task force on ‘grooming gangs’ ie criminals of sexual exploitation, and on the other hand, a statement by the Home Minister has brought Pakistan and Britain in front of each other. Home Minister Suella Braverman has blamed British Pakistanis for sexual crimes against children and young women. Pakistan is furious with this statement and has demanded an apology.
what is grooming
In grooming, the crime is committed under a devious plan and process in which the perpetrators spend days or weeks or even months. During this, the criminal first wins the trust of the victim and then motivates her to have a relationship. He adopts various tactics like giving gifts etc. to woo any victim. In different cases, criminals also take advantage of the weaknesses of the victim. The perpetrator then desensitizes the victim to the sexual behavior and tries to quell her resistance. After some time the victim gets trapped in his clutches in such a way that she is unable to even complain about the serious crime of sexual abuse.
