महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ा युट्यूबर शमीम जावेद,पीएम मोदी जैसे वीवीआईपी को बदनाम करने के लिए यूट्यूब चैनल पर अश्लील सामग्री परोसी जा रही थी…
राँची। जिले के इटकी थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस ने राँची पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर शमीम जावेद अंसारी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।जावेद पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,सोनिया गांधी और ममता बनर्जी सहित कई वीवीआईपी की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया है।शमीम जावेद अंसारी इटकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शमीम के ऊपर महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद ने पुणे के निगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है।शमीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई वीवीआईपी की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है।मामला संज्ञान में आने के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद ने एफआईआर दर्ज करवाई है।इसके बाद आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 67, 68 और भादवि 295 की धारा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू हुई।

SF FUN क्लब के नाम से चलाया जा रहा यूट्यूब चैनल:
महाराष्ट्र पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पीएम मोदी जैसे भी वीवीआईपी को बदनाम करने के लिए यूट्यूब चैनल पर अश्लील सामग्री परोसी जा रही है। वीडियो में तस्वीर किसी और की होती है,लेकिन उसके चेहरे बड़ी हस्तियों के लगा दिए जाते है। पुलिस ने सभी वीडियो बेहद आपत्तिजनक माना है।महाराष्ट्र पुलिस के आईटी सेल ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो यह जानकारी मिली की एसएफ फन क्लब के नाम से यूट्यूब पर जो आपत्तिजनक सामग्री डाली जा रही है।पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई कि इस यूट्यूब चैनल को झारखण्ड की राजधानी राँची से नियंत्रित किया जा रहा है।

पूरी तरह से पुख्ता जानकारी इकट्ठा करने के बाद महाराष्ट्र से 4 सदस्य टीम राँची पहुंची और इटकी थाने के सहयोग से शमीम जावेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा शमीम जावेद अंसारी को ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया है।शुक्रवार की देर शाम महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर पुणे चली गई।

Ranchi. In Itki police station area of the district, the Maharashtra Police, in collaboration with the Ranchi police, raided and arrested a youth named Shamim Javed Ansari. Javed is alleged to have accused several people including Prime Minister Narendra Modi, UP CM Yogi Adityanath, Sonia Gandhi and Mamta Banerjee. The objectionable video has been made by editing the picture of VVIP. Shamim Javed Ansari is a resident of Itki police station area. Maharashtra’s BJP MP has lodged an FIR against Shamim at Nigdi police station in Pune. Shamim made objectionable videos by editing photographs of several VVIPs including Prime Minister Narendra Modi, UP CM Yogi Adityanath, Sonia Gandhi, West Bengal CM Mamata Banerjee. It has been posted on social media. After the matter came to the notice, the BJP MP in Maharashtra has lodged an FIR. After this, the investigation of the case started by registering sections 67, 68 and 295 of the IT Act against the accused.
YouTube channel being run by the name of SF FUN Club:
In the investigation of Maharashtra Police, it has come to light that obscene material is being served on YouTube channel to defame VVIPs like PM Modi. The picture in the video is of someone else, but their faces are put on those of big personalities. The police have considered all the videos extremely objectionable. When the IT Cell of Maharashtra Police started investigating the matter, it was learned that the objectionable material being uploaded on YouTube in the name of SF Fun Club. This was also revealed in the police investigation. That this YouTube channel is being controlled from Ranchi, the capital of Jharkhand.
After collecting thorough information, a 4-member team from Maharashtra reached Ranchi and arrested Shamim Javed Ansari with the help of Itki police station.Shameem Javed Ansari has been produced in the court for transit remand by the Maharashtra Police.Friday Late in the evening, the Maharashtra Police took the accused along with them and went to Pune.
