Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूंछ में सेना वाहन पर आतंकवादियों ने किया हमला,पांच जवान शहीद

जम्मू कश्मीर। पुंछ जिले में सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया।जिससे पांच जवान शहीद हो गए हैं।पहले ये खबर आई की सेना गाड़ी में आग लगने से हादसा हुआ है।लेकिन जिस वाहन में सवार पांच जवान शहीद हुए हैं। असल में उस वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। सेना की तरफ से देर शाम को इस बारे में अधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। इससे वाहन में आग लग गई और जवान शहीद हुए हैं।सेना की तरफ से कहा गया है क‍ि बेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के वाहन पर भारी बारिश और कम व‍िज‍िब‍िल‍िटी का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। ऐसी आशंका जताई गई है क‍ि आतंकवादियों की ओर से ग्रेनेड फेंकने के कारण वाहन में आग लग गई।

उधर, इस आतंकी हमले की ज‍िम्‍मेदारी आतंकवादी संगठन पीपुल्स एंटी-फ़ासिस्ट फ्रंट पीएएफएफ (PAFF) ने ली है। पीएएफएफ पाकिस्तान बेस्ड आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ही बदला हुआ रूप है। जो क‍ि पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब पुंछ जिले के भाटादूरिया इलाके में सेना के एक वाहन को आग लग गई थी। इसमें पांच जवान शहीद हुए और एक घायल हुआ था। उसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपॅरेशन चलाया गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। सेना और पुलिस की टीमों की तरफ से पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभ‍ियान चलाया गया। उसके बाद शाम को सेना की तरफ से बयान दिया गया है।

इसमें सेना के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि सेना की आरआर का वाहन बिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। तीन बजे के करीब इलाके में उस पर आतंकी हमला हुआ। तेज बारिश का फायदा उठाकर आतंकियों ने इस वाहन पर फायरिंग की। उसके बाद ग्रेनेड भी फेंके गए। इससे जवानों को संभालने का मौका नहीं मिला। इससे वाहन में आग लग गई और वाहन में मौजूद छह जवान चपेट में आ गए। इसमें पांच मौके पर ही शहीद हो गए। एक घायल को इलाज के लिए राजौरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया गया कि यह वाहन इलाके में गश्त के लिए लगाया गया था। इस हमले के बाद पुलिस की तरफ से इस रूट को बंद करवा दिया गया है। लोगों को दूसरे रूट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। पूरे इलाके में टीमों को सर्च आपॅरेशन में चलाया गया है।

दरअसल इस इलाके में पहले भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों का कोई ग्रुप इस इलाके में सक्रिय है। जिन्होंने गुरुवार को बारिश का फायदा उठाकर सेना के वाहन पर हमला किया है।

 

Jammu Kashmir. Terrorists attacked an army vehicle in Poonch district. As a result of which five soldiers were martyred. Earlier it was reported that the accident happened due to fire in the army vehicle. But the vehicle in which five soldiers were martyred. Actually there was a terrorist attack on that vehicle. An official statement in this regard has been issued by the army late in the evening. It said that there was a terrorist attack on an army vehicle. This caused the vehicle to catch fire and the jawans were martyred. It has been said by the army that taking advantage of heavy rain and low visibility, unidentified terrorists opened fire on the army vehicle running between Ber Gali and Poonch. It is suspected that the vehicle caught fire due to grenade thrown by the terrorists.

On the other hand, the responsibility of this terrorist attack has been taken by the terrorist organization People’s Anti-Fascist Front PAFF (PAFF). PAFF is a modified form of Pakistan based terrorist organization Jaish-e-Mohammed. Which has already taken responsibility for many attacks.

According to information, around 3 pm on Thursday, an army vehicle caught fire in Bhataduria area of ​​Poonch district. In this, five soldiers were martyred and one was injured. After that the search operation was conducted by surrounding the entire area. The injured was taken to the hospital for treatment. A search operation was carried out by the teams of army and police by surrounding the entire area. After that a statement has been given by the army in the evening.

In this, on behalf of the army spokesperson, it was said that the army’s RR vehicle was going towards Poonch from Bimber Gali. There was a terrorist attack on him in the area around 3 o’clock. Taking advantage of the heavy rain, the terrorists opened fire on the vehicle. After that grenades were also thrown. Due to this, the soldiers did not get a chance to handle. Due to this the vehicle caught fire and six jawans present in the vehicle were hit. In this, five were martyred on the spot. One injured has been admitted to the hospital in Rajouri for treatment.

It was told that this vehicle was deployed for patrolling in the area. After this attack, this route has been closed by the police. People have been asked to use other routes. Teams have been launched in the search operation in the entire area.

In fact, in this area earlier also with terrorists

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *