May 18, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खदान में नहाने के दौरान एक नाबालिग डूबा,भाई सहित अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश.

2 min read

हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र के चमेली झरना व बंद पड़ी खदान में नहाने के दौरान प्रिंस कुमार (15 वर्ष) डूब गया। गोताखोर बच्चे को पानी से निकालने में जुटे हैं। उसके साथ नहा रहे अन्य छह साथी सुरक्षित हैं। मृतक के पिता के नाम संजय मेहता (चंदवारा, इचाक) है। बताया जा रहा है कि सभी साथी हजारीबाग से बाइक से घूमने निकले थे।इसी दौरान नहाने के दौरान प्रिंस गहरे पानी में डूब गया।अन्य साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके. प्रिंस के साथ उसका सगा भाई भी था। हादसे के बाद उसने अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी।इसके बाद गोताखोर को बुलाया गया, लेकिन बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका है।

बताया जा रहा है कि डीपू गढ़ा से दो सगे भाई सहित सात नाबालिग पदमा ओपी क्षेत्र के चमेली झरना घूमने गए थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण सभी बच्चे बंद पड़ी गहरी खदान के पानी में नहाने लगे। इसी बीच प्रिंस कुमार (पिता संजय मेहता) गहरे पानी में डूबने लगा।उसे डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर उसे बचा पाने में असफल रहे। इसके बाद डूब गए बच्चे का सगा भाई कुंदन कुमार ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। ये घटना लगभग 12 बजे की है।

पिता घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता और पदमा ओपी प्रभारी शिवदयाल सिंह से मदद की गुहार लगायी। ओपी प्रभारी ने चौपारण से गोताखोर को बुलाया।गोताखोरों ने तीन घंटे तक प्रयास किया, पर बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका है। इधर, हादसे के बाद शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hazaribagh. Prince Kumar (15 years) drowned while taking a bath in Chameli waterfall and closed mine in Padma OP area of ​​Hazaribagh district of Jharkhand. Divers are trying to get the child out of the water. The other six companions taking bath with him are safe. The name of the father of the deceased is Sanjay Mehta (Chandwara, Ichak). It is being told that all the companions had gone for a bike ride from Hazaribagh. Meanwhile, the Prince drowned in deep water while taking a bath. Other companions tried hard to save him, but they could not save him. His real brother was also with the prince. After the accident, he informed his father about the whole matter. After this the diver was called, but the child could not be recovered.

It is being told that seven minors including two real brothers from Deepu Gadha had gone to visit Chameli waterfall in Padma OP area. Due to excessive heat, all the children started bathing in the water of the closed deep mine. Meanwhile, Prince Kumar (father Sanjay Mehta) started drowning in deep water. Seeing him drowning, his companions tried to save him, but failed to save him. After this, Kundan Kumar, the real brother of the drowned child, informed his father about this. This incident happened around 12 o’clock.

The father reached the spot and sought help from local Zilla Parishad member Basant Narayan Mehta and Padma OP in-charge Shivdayal Singh. The OP in-charge called the diver from Chauparan. The divers tried for three hours, but the child could not be recovered. Here, there is an atmosphere of mourning after the accident. The relatives are in bad condition by crying.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *