राँची एसएसपी के रीडर विनय यादव का हुआ तबादला,कई वर्षों से एसएसपी ऑफिस में जमे हुए थे…
राँची। राँची के एसएसपी का रीडर का आखिर बदली हो ही गया।लगभग आधा दर्जन राँची के एसएसपी बदल गए थे।लेकिन एसएसपी के गोपनीय शाखा में पदस्थापित आशु (रीडर) विनय यादव कुर्सी पर जमे हुए थे।कई एसएसपी आये और गएं लेकिन रीडर विनय यादव कुर्सी से नहीं हटे।इधर पुलिस मुख्यालय की ओर से निकले आदेश में आशु एएसआई विनय यादव को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) झारखण्ड,का गै०स०प्रे०स०-42/गो. दिनांक 22.03.2023 के माध्यम से किये गये अनुरोध के आलोक में सम्यक विचारोपरान्त आशु विनय यादव, राँची जिलाबल को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड,राँची में प्रतिनियुक्त किया जाता है।वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची को निदेश दिया जाता है कि उक्त आशु स०अ०नि० को अविलम्ब पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची में योगदान कराना सुनिश्चित करें।
आदेश 18 अप्रैल को जारी हुआ।
बता दें इससे पहले भी रीडर विनय यादव का तबादला सीटीसी मुसाबनी किया गया था।लेकिन सेटिंग और पहुँच से तबादला रुकवा लिया था और एसएसपी ऑफिस के गोपनीय शाखा में वह आज तक अपनी कुर्सी पर जमे हैं। रीडर बाबू यहां 8 साल से ज्यादा समय से है।वहीं कुछ पुलिस वाले और लोगों का कहना था कि एसएसपी से ज्यादा पावरफुल उनके रीडर विनय यादव हैं।

Ranchi. Ranchi’s SSP’s reader was finally changed. About half a dozen Ranchi’s SSPs were changed. But Ashu (Reader) Vinay Yadav, who was posted in the secret branch of SSP, was frozen in the chair. Many SSPs came and went but Reader Vinay Yadav Did not move from the chair. Here, in the order issued by the police headquarters, Ashu ASI Vinay Yadav has been deputed to the police headquarters.
In the order issued by the Police Headquarters, it has been said that the Inspector General of Police (Human Rights), Jharkhand, G.S.P.S.-42/Go. In the light of the request made vide dated 22.03.2023, after due consideration Ashu Vinay Yadav, Ranchi District Force is deputed to Police Headquarters, Jharkhand, Ranchi till further orders. The Senior Superintendent of Police, Ranchi is directed that the said Ashu Be sure to contribute to the S.O.P. without delay at the Police Headquarters, Jharkhand, Ranchi.
The order was issued on 18 April.
Tell me that even before this, Reader Vinay Yadav was transferred to CTC Musabani. But the transfer was stopped due to setting and access and he is still sitting on his chair in the secret branch of the SSP office. Reader Babu has been here for more than 8 years. On the other hand, some policemen and people said that their reader Vinay Yadav is more powerful than SSP.
