नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राजभवन के समक्ष किया दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम।
सरायकेला। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रांची राजभवन के समक्ष दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया। आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा नेत्री सावित्री मार्डी, कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी मनीष डेनियल, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष राजीव रंजन, राम चंद्र मार्डी, अमनदीप सरदार, श्रीनिवास, रितेश, लक्ष्मण टुडू एवं अन्य युवा नेताओं की उपस्थिति में उपवास कार्यक्रम किया गया। पार्टी की सरायकेला विधानसभा नेत्री सावित्री मार्डी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि भारत की प्रथम आदिवासी नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाया जाना भारतीय संविधान का उल्लंघन और अपमान है। सिर्फ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ही अपमान नहीं हो रहा है। यह पूरे भारतवर्ष में रहने वाले आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या हैं। और तानाशाही के साथ जातिवाद है। जिसमें पूरे एससी एसटी वोट पाने के लिए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया था। परंतु अब भारत के एससी-एसटी समुदाय को मोदी जी की जातिवादी मानसिकता के बारे में पता चल गया है। राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि इसका जवाब 2024 के चुनाव में मिल जाएगा।

Seraikela. The Aam Aadmi Party held a two-day fast in front of the Ranchi Raj Bhavan to protest against not inviting President Draupadi Murmu to the inauguration ceremony of the new Parliament House. Aam Aadmi Party’s Seraikela Assembly Leader Savitri Mardi, Kolhan Divisional Officer Manish Daniel, Jugsalai Assembly Speaker Rajeev Ranjan, Ram Chandra Mardi, Amandeep Sardar, Srinivas, Ritesh, Laxman Tudu and other youth leaders were present in the fasting programme. Party’s Seraikela Assembly leader Savitri Mardi said that not inviting India’s first tribal President Draupadi Murmu to the inauguration of the new Parliament House is a violation and insult to the Indian Constitution. It is not only President Draupadi Murmu who is being insulted. This is an insult to the tribal society living all over India. He said that this is the murder of democracy. And with dictatorship there is casteism. In which Draupadi Murmu was made the President to get the entire SC ST vote. But now the SC-ST community of India has come to know about the casteist mindset of Modi ji. Giving the slogan of India will not tolerate the insult of the President, he said that the answer will be found in the 2024 elections.
