Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के जोरडीहा पंचायत के मुखिया की बेटी का निधन, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय समेत अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया मांगीलाल पूर्ति एवं वर्तमान मुखिया श्रीमती सोना मनी पूर्ति के बेटी कुमारी पूजा (23) का देहान्त हो गया।उनका पिछले कुछ दिनों से रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

आकस्मिक देहांत की खबर सुनकर खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, खरसावां प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया उनके आवास पहुंचकर स्वर्गीय पूजा पूर्ति को श्रद्धांजलि दी एवं उनकी आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया, साथ ही शोक संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर काफी संख्या में गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *