राजनगर में अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल
राजनगर थाना अंतर्गत, पंचायत डुमरडीहा , ग्राम – डुमरडीहा में आज दिनांक 14 दिसंबर 2023 को समय 4:00 बजे स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर रोड के किनारे एंगल में जबरदस्त टक्कर मार कर दोनों रास्ते पर गिरकर बेहोश हो गए। एक लड़का भंडारीसाई है , तथा दूसरा लड़का तबलापुर के रुगड़ीसाई का। राजनगर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिए। स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को घटनास्थल से जप्त कर राजनगर थाना लाये।

