गाँव की बेटी ने जापान में लहराया भारत का परचम, MP के छोटे से गाँव की छात्रा पूजा ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया कमाल
मध्य प्रदेश : सिरोली गौसपुर तहसील के छोटे से गाँव अगोहरा की आठवीं कक्षा की छात्रा पूजा पाल दीये ने विज्ञान की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में पूजा ने एक ऐसा अनोखा और पर्यावरण-हितैषी मॉडल पेश किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया और भारत का मान बढ़ाया।

खेतों में थ्रेशर मशीन से निकलने वाली धूल किसानों और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हुई थी। पूजा ने इस समस्या का समाधान बड़ी वैज्ञानिक सोच और लगन से निकाला। उसने टीन और पंखों की मदद से एक ऐसा मॉडल बनाया जो धूल को एक थैले में इकट्ठा कर लेता है, जिससे न केवल धूल फैलने से बचाव होता है बल्कि किसानों को भी राहत मिलती है।

पूजा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि प्रतिभा के लिए संसाधनों की कमी कोई बाधा नहीं बन सकती। उसकी मेहनत, जुनून और देशभक्ति ने भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहरा दिया। यह सफलता न सिर्फ उसके गाँव और परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।इस नन्हीं वैज्ञानिक की कहानी यह संदेश देती है कि छोटी सोच से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है और भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
