खरसावां भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई पुण्यतिथि
खरसावां भाजपा विधानसभा कार्यालय सभागार में भाजपायों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूल अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। अटल जी ऐसे राजनेता थे जिन्होंने सिद्धांतों और विचार धारा से कभी समझौता नहीं किया।

महतो ने कहा कि भले ही इसके लिए उन्हें अपने सरकार गंवानी पड़ी उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। अटलजी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से हम सभी को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विजय महतो, प्रदीप सिंह देव, विश्वजीत प्रधान, हीपना सीरेन, लादूराम हेंब्रम, सिद्धेश्वर सिंह देव, बिषकठ प्रधान, सुभाष चंद्र महतो, राजेश कुमार नंदा, कृष्ण चंद्र सतपथी, राउतु हाईबुरू आदि उपस्थित थे।
सरायकेला खरसावां संवाददाता : सुशील कुमार
