आत्मस्वाभिमानी घुसपैठियो को खदेड़ने के पक्षधर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय चंपई सोरेन जी का निर्णय राज्य हित में सराहनीय कदम, बीजेपी परिवार में उनका स्वागत व अभिनंदन हैं – मनोज कुमार चौधरी

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने आत्मस्वाभिमानी घुसपैठियो को खदेड़ने के पक्षधर आदिवासी प्रतिष्ठित लोकप्रिय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के निर्णय को राज्य हित में सराहनीय कदम बताया, भाजपा परिवार में उनका स्वागत व अभिनंदन हैं.

श्री चौधरी ने कहा कि जहां बात अस्तित्व की हो तो चम्पाई दा की तरह अपने देश, अपना धर्म, अपनों का अस्तित्व और अपना आत्म स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।आज राजनीतिक पार्टियों के स्वार्थ के कारण देश के कई राज्यों की बदली डेमोग्राफी से वहां के हालात बदल चुके हैं अमानवीय व्यवहार और प्रताड़ना के कारण हिंदू वहां से पलायन करने को मजबूर है.

संथाल परगना की घुसपैठ केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि झारखंड वासियों व हिन्दूओं के अस्तित्व से जुड़ा गंभीर मामला है। श्री चौधरी ने आह्वान किया कि घुसपैठ रोकने और उनको खदड़ने की मुहिम में लगे हुए राजनीतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के संग अपने अस्तित्व बचाने के लिए गंभीरता के साथ सबको अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

