चाईबासा: मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का अंतिम प्रकाशन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पत्रकारों से जानकारी की साझा

चाईबासा: मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को किया गया। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पत्रकारों से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें कुल 1284 मतदान केंद्र है। कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 67 हजार 798 है। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 5 लाख 21 हजार 463 और महिला मतदाता की संख्या 5 लाख 46 हजार 310 है।

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से इलेक्शन क्विज 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 26 सितंबर तक निबंधन कराया जा सकता है। 29 सितंबर को ऑनलाइन क्वीज कंटेस्ट होगा। जबकि चयनित प्रतिभागी 5 अक्टूबर को रांची में ऑफलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। प्रथम पुरस्कार 50000, द्वितीय पुरस्कार 30000 और तृतीय पुरस्कार 20000 दिया जाएगा। प्रत्येक जिला के टॉपर को 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाना है।
