जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन

सरायकेला।जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मिराज के दिशानिर्देशानुसार बुधवार को सदर अस्पताल सरायकेला परिसर पर आयोजित मासिक दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांग का जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।मौके पर उपस्थित पीएलवी मो रामजान अंसारी, प्रदीप कुमार दास, बिट्टु प्रजापति, कुमुद रंजन महतो ने सभी उपस्थित असहाय दिव्यांग बच्चों, महिलाओ और बड़े बुजुर्ग की यथा संभव आवश्यकतानुसार सहायता किया गया ।इस कार्यक्रम पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो भी उपस्थित रहे।

