Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा, गुरुजी को दिया मार्मिक संदेश, कहा – आप हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने झामुमो सुप्रीमो गुरु जी श्री शिबू सोरेन को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। अपने पत्र में उन्होंने पार्टी की दुर्दशा और कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया है।

उन्होंने बताया है कि किस तरह से पार्टी से दरकिनार किये जाने के कारण उन्हें उस पार्टी को छोड़ना पड़ रहा है, जिसे उन्होंने अपने खून-पसीने से सींचा है। हमने जिस झारखंड का सपना देखा था, वो गुमनामी में चला गया, आज पार्टी खुद भटक गई है। इसलिए मुझे इस पार्टी को छोड़ते हुए बहुत दुख हो रहा है। आप हमेशा मेरे गुरु जी रहे हैं और आपके मार्गदर्शन में ही रहेंगे। मैं जीवन भर झारखंड के लिए काम करता रहूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *