Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) में क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वावधान में आयोजित जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ बुधवार को समापन हुआ।जगन्नाथपुर के रांगाटांड स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा व आरती के पश्चात प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया गया।

इस दौरान आसपास व दूर दराज के सैकड़ो भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा समिति द्वारा देर रात भगवान कृष्ण व उनके बाल लीलाओं से संबंधित स्थापित प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारे, अगले बरस तू जल्दी आना प्रभु व आसछे बोछोर आवर होबेक के उद्घोष के साथ विसर्जन किया गया।

जानकारी हो कि जगन्नाथपुर में क्षेत्रीय गौड़ समाज द्वारा सामुहिक रूप से पिछले 18 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के सभी जाति,धर्म व संप्रदाय के लोग उत्साह के साथ शामिल होते है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन में क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान,सचिव नागेश्वर प्रधान,कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,विष्णु प्रधान,उमाकान्त प्रधान,ओमप्रकाश प्रधान,यशवंत प्रधान,गोपीनाथ प्रधान,हेमसागर प्रधान,देवीदत्त प्रधान,मुकेश प्रधान व आशुतोष प्रधान समेत पूरे समाज का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *