May 18, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*नये CM के पास केवल दो वाहन, कमाई में डिप्टी CM दीया कुमारी आगे…*

2 min read

*राजस्थान के नये CM भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को शपथ ली। लगभग 57 साल के CM शर्मा के साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो डिप्टी CM दीया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली। उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा तीनों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। जयपुर के सांगानेर सीट से जीते CM भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.46 करोड़ रुपये बताई है। भजन लाल शर्मा के ऊपर 35 लाख रुपये का कर्ज भी है। 52 साल की दीया कुमारी और 54 साल के प्रेम चंद बैरवा ने क्रमशः अपने चुनावी हलफनामे में 10.19 करोड़ एवं 4.83 रुपये की संपत्ति बताई है। बैरवा के ऊपर 98.05 लाख रुपये का कर्ज भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार CM भजन लाल शर्मा के पास एक सफारी और एक TVS विक्टर बाइक है।

डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने पास चार वाहन होने का जिक्र किया है। इनमें दो वाहन उनके नाम और दो वाहन उनकी पत्नी के नाम पर है। वहीं डिप्टी CM दीया कुमारी के पास कोई गाड़ी नहीं है। भजन लाल शर्मा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से 1993 में राजनीति में MA किया है। वहीं डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने साल 2010 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से PHD की है। दीया कुमारी ने लंदन के पार्सन्स आर्ट एंड डिजाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा किया है।

कमाई में दीया कुमारी आगे

CM भजन लाल शर्मा के चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कुल कमाई 6 लाख 86 हजार 660 रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई 4 लाख 27 हजार 80 रुपये हुई। उनकी कुल कमाई 11 लाख से ज्यादा रही। इसी तरह डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में 16 लाख 94 हजार 620 रुपये उनकी कमाई रही। वहीं, इस दौरान उनकी पत्नी कमाई 4 लाख 58 हजार 700 रुपये रही। बैरवा की कुल कमाई 21 लाख से ज्यादा रही। डिप्टी CM दीया कुमारी कमाई के मामले में आगे है। दीया ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कमाई 2 करोड़ से ज्यादा रही। 2022-23 में कुल 2 करोड़ 88 लाख 31 हजार 100 रुपये की कमाई रही। दीया कुमारी गहनों की बहुत ज्यादा शौकिन है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में जिक्र किया कि उनके पास कुल 75.40 लाख से अधिक कीमत के गहने हैं।

*Rajasthan’s new CM Bhajan Lal Sharma took oath on Friday. Along with 57-year-old CM Sharma, two Deputy CMs Diya Kumari and Dr. Prem Chand Bairwa, included in his cabinet, also took oath. Deputy Chief Minister Prem Chand Bairwa is the most educated among the three. CM Bhajan Lal Sharma, who won from Sanganer seat of Jaipur, has become MLA for the first time. In the election affidavit, he has declared his total assets as Rs 1.46 crore. Bhajan Lal Sharma also has a loan of Rs 35 lakh. 52 year old Diya Kumari and 54 year old Prem Chand Bairwa have declared assets worth Rs 10.19 crore and Rs 4.83 crore respectively in their election affidavits. Bairava also has a loan of Rs 98.05 lakh. According to media reports, CM Bhajan Lal Sharma has a Safari and a TVS Victor bike.

Deputy CM Prem Chand Bairwa has mentioned in his election affidavit that he has four vehicles. Of these, two vehicles are in his name and two vehicles are in his wife’s name. Whereas Deputy CM Diya Kumari does not have any car. Bhajan Lal Sharma has done MA in Politics from Rajasthan University in 1993. Whereas Deputy CM Prem Chand Bairwa has done PHD from Rajasthan University in the year 2010. Diya Kumari has a Diploma in Fine Arts Decorative Painting from Parsons Art and Design School, London.

Diya Kumari ahead in earning

It has been mentioned in the election affidavit of CM Bhajan Lal Sharma that his total earning in 2022-23 was Rs 6 lakh 86 thousand 660. Whereas, his wife’s earning was Rs 4 lakh 27 thousand 80. His total earning was more than Rs 11 lakh. Similarly, Deputy CM Prem Chand Bairwa has stated in his affidavit that his earning in 2022-23 was Rs 16 lakh 94 thousand 620. Meanwhile, his wife’s earning during this period was Rs 4 lakh 58 thousand 700. Bairava’s total earning was more than Rs 21 lakh. Deputy CM Diya Kumari is ahead in terms of earnings. Diya has stated in her election affidavit that her earning in 2022-23 was more than Rs 2 crore. The total earning in 2022-23 was Rs 2 crore 88 lakh 31 thousand 100. Diya Kumari is very fond of jewellery. He mentioned in his election affidavit that he had jewelery worth more than Rs 75.40 lakh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *