झटके में खत्म हो गया नई नवेली दुल्हन का संसार
UP : नई नवेली दुल्हन तृप्ति अब इस दुनिया में नहीं रही। एक महीने पहले ही 22 साल की तृप्ति की शादी शेखर शिवहरे से हुई थी। शेखर लोहे के गेट बनाने का काम करता था। तृप्ति के हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि 2 दिन पहले ही उसके पति शेखर की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शेखर अपने काम के सिलसिले में लोडर पर लोहे के दरवाजे लोड करके इलाहाबाद जा रहा था। तभी NH 19 सिकन्द्रा के पास रोंग साइड से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पति की मौत से तृप्ति सदमे में थी। आज उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला यूपी के इटावा से सामने आया है।

UP: New bride Trupti is no more in this world. Only a month ago, 22 year old Tripti was married to Shekhar Shivhare. Shekhar used to make iron gates. The color of mehendi had not completely faded from Trupti’s hands when just two days ago her husband Shekhar died tragically in a road accident. Shekhar was going to Allahabad by loading iron doors on a loader in connection with his work. Then a truck coming from the wrong side near NH 19 Sikandra hit him. Tripti was shocked by her husband’s death. Today he also died. The police is investigating the matter The matter has come to light from Etawah in UP.
