Categories

October 11, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सीओ गम्हरिया ने शुरू किया मतदाता पुनरीक्षण

गम्हरिया अंचलाधिकारी गजेंद्र टूटी स्वयं इन दिनों मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं. उन्होंने बताया कि वे इस पुनरीक्षण में खासतौर पर मृत मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर देखा गया है कि जिन मतदाता की मृत्यु हो चुकी है उनका सूची से नाम हटाया नहीं जाता है और हर चुनाव में उनके नाम का मतदान भी होता रहता है. इस पर इसबार खासतौर पर निगरानी करने का निर्देश चुनाव आयोग से प्राप्त हुआ है, जिसका वे खुद पुनरीक्षण कर रहे हैं.उन्होंने इस अभियान की शुरूआत गुरुवार से की है. आज उनके द्वारा विभिन्न मतदान केंद्र में विलोपित (मृत) मतदाता का सही सही प्रपत्र भरा गया है की नहीं इसकी जांच कर रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 143, 183, और 178 पर जाकर इस बात की जांच की है. उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *