Categories

Recent Posts

October 30, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सरायकेला, 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार (भाग्य सागर)

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गत माह जिले में हुए सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, यातायात नियमों के अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सितंबर माह में हुए 20 सड़क दुर्घटनाएं,16 की मौत..

जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने सितम्बर माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में 20 सड़क दुर्घटनाएं उक्त अवधि में हुईं, जिनमें 16 लोगों की मृत्यु तथा 12 लोग घायल हुए। यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध की गई कार्रवाई में ₹16,65,550 का जुर्माना वसूल किया गया। जिले में चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


चांडिल गोलचक्कर, चिलगू ब्रिज, जामडीह ओवरब्रिज एवं अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, साइनेज बोर्ड एवं रंबल स्ट्रिप स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि वाहन चालकों को सड़क की स्थिति एवं संभावित खतरों के संबंध में समय रहते जानकारी मिल सके।


तीतीरबिला सड़क के मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
पथ निर्माण विभाग को सरायकेला-कांड्रा-आदित्यपुर मार्ग पर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जेएआरडीसीएल को आवश्यकता अनुसार उपयुक्त स्थलों पर रंबल स्ट्रिप स्थापित करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित पदाधिकारियों को पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में मुख्य सड़कों के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर संचालित चाय-नाश्ते की दुकानों तथा उनके समीप अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों से उत्पन्न यातायात संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को सड़क की भूमि का अतिक्रमण कर संचालित ऐसी दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने तथा सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने यातायात निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं सघन वाहन जांच अभियान संचालित करने तथा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती एवं भ्रमण सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण के लिए निर्धारित गति सीमा दर्शाने वाले साइनेज बोर्ड लगाने, सड़कों पर अनावश्यक कटिंग रोकने तथा गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *