Categories

October 31, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला नियोजनालय सरायकेला में 27 एवं 30 अक्टूबर को रोजगार शिविर आयोजित

सरायकेला, 30 अक्टूबर 2026
शुक्रवार (भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावां जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 27 एवं 30 अक्टूबर 2026 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार शिविरों का आयोजन किया गया।


जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सीमा लकड़ा ने बताया कि रोजगार शिविर में विभिन्न नियोजक संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसमें रामकृष्णा कास्टिंग सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, ए.के. इंटरप्राइजेज, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं यूनिक सॉल्यूशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। साक्षात्कार के उपरांत ट्रेनी, सीएनसी मशीन ऑपरेटर, जनरल फिटर, मार्केटिंग असिस्टेंट, एमआईजी वेल्डर, गैस वेल्डर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी रोबो ऑपरेटर, वीएमसी ऑपरेटर, टर्नर मशीनिस्ट एवं फोर्कलिफ्ट मशीन ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु कुल 55 योग्य अभ्यर्थियों को प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया। इन अभ्यर्थियों का चयन सरायकेला-खरसावाँ, जमशेदपुर, गुजरात, पुणे एवं चेन्नई स्थित प्रतिष्ठानों में नियुक्ति के लिए किया गया है।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर के माध्यम से समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जिला नियोजनालय में अपना निबंधन कराएं तथा भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों एवं नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
रोजगार शिविरों के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सीमा लकड़ा, वाई.पी. (मॉडल कैरियर सेंटर) रवि प्रकाश सिंह, रमण कुमार, सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *