तीन सट्टेबाज गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला, 15 मोबाइल, 3 टैबलेट व 2 लैपटॉप जब्त
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसरोवर थाना पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके पास सट्टेबाजी के लाखों रुपए का हिसाब मिला है
पुलिस ने मौके से 15 मोबाइल, तीन टैबलेट और दो लैपटॉप जब्त किए हैं.
जयपुर. आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करने वालों पर बुधवार को राजधानी जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस दौरान पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इनके पास लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब मिला है. इसके साथ ही सट्टेबाजी के काम में लिए जा रहे 15 मोबाइल, दो लैपटॉप और तीन टैबलेट भी जब्त किए गए हैं. मालूम हो कि जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम (SMS) में आईपीएल के पांच मुकाबले खेले जाने हैं.

*ये भी पढेंः भरतपुर: कामां में IPL सट्टेबाजों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, टीम गठित*
*दिल्ली-मुंबई मैच पर लगा रहे थे सट्टाः* पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि मानसरोवर थाने की टीम ने मानसरोवर विस्तार इलाके में विनायक विहार स्थित बालाजी रेजीडेंसी में दबिश देकर सुनील कुमार, प्रकाश खेदड़ और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. ये तीनों आईपीएल में दिल्ली-मुंबई के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे. मेजबान राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मैदान में पांच बड़े मुकाबले खेलने हैं. इसी के मद्देनजर पुलिस टीम सर्विलांस के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई थी
उसी के परिणाम स्वरूप यह सफलता मिली है.
*सेट टॉप बॉक्स, टीवी सहित अन्य उपकरण जब्तः* योगेश गोयल ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, तीन टेबलेट, 15 मोबाइल, एक वाईफाई राउटर, टाटा स्काई का सेट टॉप बॉक्स और 50 इंच की एक एलईडी जब्त की है. इनके पास हिसाब की एक डायरी भी मिली है. जिसमें लाखों रुपए का हिसाब लिखा है. इन आरोपियों के पास से 17,500 रुपए भी जब्त किए गए हैं. इन्हें पुलिस ने 15 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है. पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है
*सीकर, झुंझुनूं के रहने वाले हैं आरोपीः* पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार और प्रकाश खेदड़ सीकर जिले के सेवद बड़ी गांव के रहने वाले हैं. जबकि मुकेश कुमार झुंझुनूं जिले के परसरामपुरा गांव का रहने वाला है. ये मानसरोवर विस्तार इलाके में गणपतपुरा के विनायक विहार में बालाजी रेजीडेंसी में फ्लैट किराए पर लेकर रह रहे थे

Taking major action against betting on IPL matches in Rajasthan’s capital Jaipur, the Mansarovar police station has arrested three bookies. He has got the account of betting lakhs of rupees.
Police seized 15 mobiles, three tablets and two laptops from the spot.
Jaipur. On Wednesday, the Mansarovar police station of the capital Jaipur has taken a major action against those betting in IPL matches. During this, the police has succeeded in arresting three bookies. They have got the account of betting worth lakhs of rupees. Along with this, 15 mobiles, two laptops and three tablets being used for betting have also been seized. It is known that five matches of IPL are to be played at Sawaiman Singh Stadium (SMS) in Jaipur.
*Read this also: Bharatpur: Strict action will be taken against IPL bookies in Kaman, team formed*
*We were betting on the Delhi-Mumbai match:* Deputy Commissioner of Police, Jaipur (South) Yogesh Goyal said that the team of Mansarovar police station raided Balaji Residency located in Vinayak Vihar in Mansarovar extension area and arrested Sunil Kumar, Prakash Khedar and Mukesh Kumar. Is. All three were betting online on the ongoing cricket match between Delhi and Mumbai in IPL. Host Rajasthan Royals have to play five big matches at their home ground. In view of this, the police team along with surveillance was engaged with full promptness to keep the security system tight.
As a result of that, this success has been achieved.
*Set top box, TV and other equipment seized:* Yogesh Goyal said that during this operation, the police seized two laptops, three tablets, 15 mobiles, a WiFi router, Tata Sky set top box and a 50-inch television from the possession of the accused. LED seized. A diary of accounts has also been found with them. In which the account of lakhs of rupees has been written. Rs 17,500 has also been seized from these accused. The police have taken them on remand till 15 April. inquiries and research
*The accused are residents of Sikar, Jhunjhunu:* According to the police, the accused Sunil Kumar and Prakash Khedar are residents of Sevad Badi village in Sikar district. While Mukesh Kumar was a resident of Parasrampura village in Jhunjhunu district.
