Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वास्थ्य विभाग ने कुचाई के रोलाहातु व गोमियाडीहपंचायत में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

खरसावां कुचाई प्रखंड क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के रोलाहातु पंचायत के कोमाय व गोमियाडीह पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का सर्दी खासी बुखार मलेरिया टाइफाइड टीवी बच्चों में कुपोषण एवं गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श के साथ विटामिन व दवा दिया गया। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पोस्टिक आहार के साथ ससमय कैल्शियम आयरन विटामिन की अति आवश्यक है।

ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कुपोषण बच्चों को चिन्हित कर उचित उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल जाने का अपील किया।‌ उन्होंने कहां की स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में विशेष सेवा देने के लिए तत्पर है। ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके वही शिविर में जो मरीज पैदल आने नहीं सके। वैसे मरीजों को घर घर जाकर बीमारियों का जांच कर दवा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *