राजनगर प्रखंड के बनकटी, रोहिणी में तीन दिवसीय मां मनसा पूजा धूमधाम से आयोजन

राजनगर प्रखंड के ग्राम बनकटी , पंचायत डुमरडीहा में रोहिणी के शुभ अवसर पर घासीराम सोरेन, मां सीमा सोरेन के घर में तीन दिवसीय मनसा पूजा धूमधाम से आयोजन। पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ सैकड़ो महिलाएं कलश लेकर तालाब गए , वहां से विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर पूजा स्थल पर कलश स्थापित कर मनसा पूजा का शुभारंभ किया गया।

महिलाये , पुरुष दिन भर निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना किये। सभी श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकते हुए सांप , बिच्छू के दंश से सुरक्षित रहने , संतान की सुख समृद्धि , रोग मुक्ति के आशीर्वाद लिए। बंगाल , बिहार, उड़ीसा, जमशेदपुर , रांची , सरायकेला से हजारों श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे थे। पूजा होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शरर्बत दिया गया। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मनसा पूजा करने से गांव, घर में शांति और समृद्धि बना रहता है।
