Recent Posts

September 25, 2023

INDIA FIRST NEWS

Satta Ke Nahi, Satya ke saath !! sadev !!

आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवा में हिंदी दिवस मनाया गया ।

2 min read

इस अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के लगभग 400 बच्चे उपस्थित हुए।विदित हो हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक तरुण कुमार सिंह ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हिंदी हमारी राजभाषा होगी तथा देवनागरी हमारा लिपि होगा। देश में पहली बार 1953 में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिंदी को राजभाषा का दर्जा इसलिए दिया गया क्योंकि देश के एक बड़े भूभाग में हिंदी बोलने वाले लोग पाए जाते हैं । देश के 45% लोग हिंदी बोलते हैं जबकि 11% लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में प्रयोग में लाते हैं। देश के 10 बड़े राज्यों में हिंदी भाषा बोली जाती है और पूरे विश्व में लगभग 132 देशों में लगभग 2 करोड़ हिंदी बोलने वाले लोग पाए जाते हैं । इस प्रकार देश में अनेक अलग-अलग भाषाएं हो सकती है लेकिन राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का काम हिंदी भाषा ही करती है । कार्यक्रम में मनोज बाजपेई, दीनबंधु सिंह पात्र, राजेश मंडल गीतांजलि महतो, मनीषा हेंब्रम, अजय मिंज, कालेश्वरी सरदार, बुधनलाल मुंडा, रमेश बेहरा, शेफाली सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

About 400 children from class 6 to class 10 were present on this occasion. It is known that Hindi Day is celebrated every year on 14 September. Addressing the program on this occasion, teacher Tarun Kumar Singh said that on 14 September 1949, it was decided by the Constituent Assembly that Hindi would be our official language and Devanagari would be our script. Hindi Diwas was celebrated for the first time in the country in 1953. Hindi was given the status of official language because Hindi speaking people are found in a large area of the country. 45% of the people of the country speak Hindi while 11% use it as a second language. Hindi language is spoken in 10 big states of the country and about 2 crore Hindi speaking people are found in about 132 countries all over the world. Thus, there may be many different languages in the country, but only Hindi language does the work of unifying the nation. Many people including Manoj Bajpayee, Deenbandhu Singh Patra, Rajesh Mandal Geetanjali Mahato, Manisha Hembram, Ajay Minj, Kaleshwari Sardar, Budhanlal Munda, Ramesh Behera, Shefali were present in the program.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.