Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड से गुजर रहा टर्फ, कल भारी बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

रांची। झारखंड से होता हुआ एक टर्फ तटीय आंध्र प्रदेश तक जा रहा है। एक एंटी साइक्‍लोनि‍क फ्लो बंगाल की खाड़ी से नमी ला रहा है। इसका व्‍यापक असर कल यानी 19 मार्च को देखने को मिलेगा। कई जिलों में भारी बारिश होगी। कई जगह ओले पड़ेंगे। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्‍पीड से हवा चल सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 18 मार्च, 2024 को दी।

तापमान में होगी गिरावटराज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे इसमें 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।कल से यहां बारिशकेंद्र के मुताबिक 19 मार्च को राज्‍य के कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।20 मार्च को यहां बारिशराज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिण भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।21 मार्च को यहां वर्षाराज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।यहां के लिए अलर्टआनंद के मुताबिक 19 से 21 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा भी चल सकती है।राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 19 मार्च को बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्‍पीड से हवा चल सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।आनंद के अनुसार 20 मार्च को राज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।21 मार्च को दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।यहां पड़ेंगे ओलेराज्‍य के गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। यहां तेज हवा का झोंका भी चलेगा। इसकी स्‍पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है।यहां भारी बारिश संभवराज्‍य के गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *