Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बीस सूत्री अध्यक्ष राम सोय ने कुचाई सीएचसी का किया निरीक्षण

कुचाई प्रखंड के 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष राम सोय ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचाई का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने इलाजरत मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना.साथ ही राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधियों की भी जानकारी ली.इसके बाद 20 सूत्री अध्यक्ष श्री सोय ने अस्पताल की साफ सफाई का भी जायजा लिया.वही अस्पताल को हमेशा साफ सफाई रखने का निर्देश दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा,रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,रावण सुम्बरुई,गारदी सोय,धनश्याम सोय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *