सांसद बिद्युत बरण महतो के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के कुड़माली छात्र संगठन ने उपायुक्त को भाषा सर्वेक्षण में कुड़माली भाषा को क्षेत्रीय भाषा/ मातृभाषा के कॉलम में जगह देने के संबंध में सौंपा माँगपत्र
जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के कुड़माली छात्र संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर भाषा सर्वेक्षण में कुड़माली भाषा को क्षेत्रीय भाषा/ मातृभाषा के कॉलम में जगह देने के संबंध में एक माँगपत्र सौंपा।

ज्ञात हो कि नई शिक्षा नीति 2020 के नियमानुसार प्राथमिक कक्षाओं में क्षेत्रीय भाषा/ मातृभाषा में शिक्षा का प्रावधान है। स्पस्ट जानकारी के अभाव में जिले के विद्यालयों में कुड़मी छात्रों की मातृभाषा कुड़माली के स्थान बांग्ला भरा जा रहा है , जिससे भविष्य में कुड़माली भाषा के विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है।

उपायुक्त महोदय ने कहा कि ये उनके संज्ञान में है और जल्द ही इसके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री महतो सहित , पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो , कुड़माली भाषा के छात्र- छात्राओं के अलावा समाज के अगुआ पद्मलोचन महतो , जयराम महतो , विश्वनाथ महतो , फणीभूषण महतो , दिलीप महतो , प्रह्लाद महतो , चैतन महतो , चाकुलिया प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो के साथ-साथ कई बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
