विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सरायकेला: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अस्पताल कर्मियों,चिकित्सकों एवं मरीजों के परिजनों को रक्तदान करने का शपथ दिलाया गया.इसके तहत डॉ अनुपमा ने लोगों को देश में रक्त की विशाल आवश्यकताओं को देखते हुए स्वयं रक्तदान करने एवं अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों एवं आम जनमानस को स्वैच्छिक अवैतनिक रक्तदान करने का शपथ दिलावाया.

मौके पर रक्तदाताओं द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया जिसमे 8 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.कार्यक्रम में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ चंदन,ब्लड बैंक कर्मी अर्धेंदु कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह एवं चिंता कुमारी सहित अस्पताल के दर्जनों कर्मी और मरीजों के परिजन मौजूद थे.
