खरसावां थाना परिसर में बकरीद के त्योहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
खरसावां थाना परिसर में शुक्रवार को शाम ईद उल अजाहा, बकरीद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रधान माझी एवं खरसावां के थाना प्रभारी गौतम कुमार संयुक्त रूप से किया । बैठक में मुख्य रूप से अंचल पदाधिकारी शीला उरांव, खरसावां पंचायत के मुखिया सुनीता तापीय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक मैं त्याग व बलिदान के पर्व बकरीद को सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। खरसावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक में कहा कि त्यीहार के दौरान आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी को भावनाओं का सम्मान करें। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि बकरीद में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी किसी का धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे पोस्ट हरगिज़ न करे।

बैठक में ईद उल अजहा की नमाज और कुर्बानी की रस्म अदायगी के बारि में प्रशासन ने शांति समिति सदस्यों से जानकारी ली बकरीद 17 जून को मनाया जाएगी। इस बैठक में शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
