केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने चुनावी दौरे में पहुंचे खरसावां के हलुदबनी
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी चुनावी दौरे के क्रम में खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हलुदबनी गांव पहुंचे। यहां हुए एक संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी पर विश्वास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर प्रत्येक देशवासियों में विश्वास को कायम रखने का काम किया है ।उनकी योजनाएं धरातल पर पहुंची है और लोग उनसे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोग एक्नॉलेज करते हैं पुनः एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।ज्वलंत समस्याओं को समाधान करते हुए देश को कैसे आगे ले जाया जाए यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प का परिणाम दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि हरि कीर्तन के माध्यम से लोग प्रार्थना करते आ रहे हैं ,गांव को विकास ले जाने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं ,लोग आस्था से जुड़ रहे हैं और गांव तरक्की कर रही है। हलुदबनी के संकीर्तन कार्यक्रम से हुए पिछले 25 सालों से जुड़े हुए हैं ,पहले यहां हरि संकिर्तन मंदिर में रात भी गुजारे हैं और ऐसे कार्यक्रमों से उनका गहरा रिश्ता है ।उन्होंने कहा कि बहुत दिन बाद ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला ह
