खरसावां के बडाआमदा और जोजोडीह पहुची विकसित भारत संकल्प यात्रा, केन्द्रीय योजनाओं से कराया गया रू-ब-रू, योजना से जिंदगी जीने की आती नई ताकत-डायरेक्टर
खरसावां
विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) का आयोजन मंगवार को खरसावां दो पंचायतों में किया गया। यह अभियान खरसावां के बडाआमदा और जोजोडीह पंचायतों में आयोजित किया गया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बडाआमदा पहुचे सीआईपी रांची के डायरेक्टर डॉ दयाराम और प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और असंख्य सरकारी योजनाओं व पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना और वंचित क्षेत्रों की सेवा करना है।

यात्रा की गतिविधियों के बीच प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के एक रिकार्ड किए गए वीडियो संदेश ने मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें इस अभियान के गहन महत्व पर जोर दिया गया था। इसके बाद लोगों ने विकसित संकल्प भारत प्रतिज्ञा लेकर समग्र राष्ट्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह यात्रा योजनाओं के लाभों के लिए पात्र लोगों की सार्वभौमिक कवरेज की उपलब्धि, वंचितों तक पहुंचकर योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर श्री राम ने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को केंद्र की सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है। जब ये लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उन लोगों में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है। चाहे वो स्वास्थ, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में हो। उन्होने आयुष्मान भारत योजना की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों पर बीमारियों पर खर्चे होने वाले आर्थिक बोझ एवं गुणवत्तापूर्वक इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। जबकि श्री माझी ने कहा कि सरकार की योजनाओ से हर नागरिक को फायदा होगा। सरकार योजनाएं जरूरतमंदों और वंचितो की मदद के लिए बनाई गई है। इसका लाभ जरूर ले।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से सीआईपी के डायरेक्टर डॉ दयाराम, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, स्वास्थ विभाग के सांसद प्रतिनिधि अमित कैशरी, मुखिया बासमती माटीसोय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमानाथ प्रधान, समाजसेवी सुधीर मंडल सहित सरकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
