Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सोनारी के विशाल का ‘रूबरू मिस्टर इंडिया 24’ के लिए हुआ चयन, 7अगस्त को गोवा में फाइनल, मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों के आ रहे ऑफर

जमशेदपुर:लौहनगरी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है , यहाँ के युवा हर क्षेत्र में अपने सपने को नए पंख देने के लिए जी जान से मेहनत करते है और वे कामयाब होकर शहर का गौरव बढ़ाते है , कुछ ऐसा ही कारनामा सोनारी के रहने वाले युवा विशाल कुमार सिंह ने फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में पूरे देश में लौहनगरी के नाम को आगे बढ़ा रहे है l विशाल एक उभरते हुए मॉडल है, उन्होंने पूरे देश भर में आयोजित होने ‘रूबरू मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता के अंतिम 30 में जगह बनाई है , वो 7 अगस्त को गोवा में होने वाले फाइनल राउंड में भाग लेंगे l

बातचीत में विशाल ने बताया कि ‘ रूबरू मिस्टर इंडिया ‘ के लिए उनका चयन आनलाइन तरीके से हुआ l उन्होंने कहा कि हर साल इस प्रतियोगिता में देश भर से सैकड़ों युवा भाग लेते है, अंतिम चयन को सभी के लिए कई राउंड के प्रतियोगिता से गुजरना पड़ता है l विशाल ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में बने रहने के लिए 6 राउंड तक गुजरना पड़ा, उसके बाद उनका चयन अंतिम 30 प्रतिभागियों में हुआ l उन्होंने बताया कि ‘रूबरू मिस्टर इंडिया’ के लिए आगामी 7 अगस्त को गोवा में होने वाले अंतिम राउंड में भाग लेंगे l उन्होंने कहा कि वे लौहनगरी के नाम फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र को आगे बढ़ाना चाहता हूँ l उन्होंने बताया कि उन्हें कई बड़े वीडियो एलबम और फिल्मों के प्रोजेक्ट मिल रहा है, साथ ही बताया कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई संस्थाओं के साथ काम करते है l मॉडलिंग के साथ विशाल ‘ क्लिक कर’ नामक स्टूडियो भी चलाते है, जहाँ फैशन से जुड़े कई ब्रांड का शूट होता है l

  • मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड में काम करने की इच्छा

विशाल ने बताया कि उन्हें फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार ऑफर आ रहे है l उन्होंने बताया कि मॉडलिंग का शौक कॉलेज के समय से शुरू हुआ l उन्होंने बताया कि अबतक वो कई वीडियो एलबम और ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुके है l उन्होंने कहा कि उनका सपना मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता को जीतकर मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में जाने की है l उन्होंने बताया कि वो मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहते हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *