सरायकेला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन
समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, तालाब जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना का लाभ प्रदान करने, आवास योजना के लंबित किस्त का भुगतान समेत विभिन्न विभाग से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनो में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया तथा अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को नियमानुसार यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
