Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

फुटबॉल में Offside Rule क्या होता है? फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले समझें ये नियम

क्या आपको फुटबॉल का Offside Rule समझ नहीं आता? फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच का पूरा मजा लेने के लिए जानिए क्या है यह नियम, यह कब लागू नहीं होता और बिना फुटबॉल देखने वाले भी इसे एक मिनट में कैसे समझ सकते हैं.

फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है, लेकिन इस खेल का एक नियम ऐसा है जिसे लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है. ऑफसाइड नियम को दर्शक अच्छे से समझ ही नहीं पाए हैं. मैच के दौरान कई बार खिलाड़ी शानदार गोल कर देता है, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब जाता है, लेकिन तभी रेफरी सीटी बजाकर गोल रद्द कर देता है. ऐसे में आम दर्शक समझ नहीं पाते कि आखिर खिलाड़ी से क्या गलती हुई.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून 2026 से होने जा रही है. इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे. इतने बड़े टूर्नामेंट में ऑफसाइड रूल सबसे अहम नियमों में से एक साबित होगा, क्योंकि कई बार इसी एक नियम की वजह से पूरे मैच का नतीजा बदल जाता है.

क्या होता है Offside Rule?

इसे एक लाइन में समझें तो ऑफसाइड का मतलब है कि आप विरोधी टीम के इलाके में चोरी-छिपे पहले से ही सबसे पीछे जाकर खड़े नहीं हो सकते, ताकि वहां आराम से गेंद मिलने का इंतजार करें और आसान गोल कर दें। नियम सिर्फ इतना कहता है कि जिस पल आपका साथी खिलाड़ी आपकी तरफ गेंद बढ़ाए, ठीक उस पल आपको विरोधी टीम के आखिरी डिफेंडर (जो गोलकीपर के आगे रक्षा कर रहा होता है) के पीछे नहीं, बल्कि उसके सामने या बराबर होना चाहिए। सीधा फंडा यह है कि आप दुश्मन के आखिरी सिपाही की पीठ पीछे छिपकर गलत फायदा नहीं उठा सकते; आपको उसे सामने से चकमा देकर अपनी रफ्तार से पार करना होगा, तभी आपका गोल मान्य होगा.

कब Offside नहीं होता?

हर आगे खड़े खिलाड़ी को ऑफसाइड नहीं दिया जाता. फुटबॉल के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित स्थितियों में ऑफसाइड का नियम लागू नहीं होता:

  • अपने हाफ में: यदि खिलाड़ी गेंद मिलने के वक्त मैदान के अपने हिस्से (Own Half) में हो.
  • थ्रो-इन (Throw-in) पर: जब गेंद मैदान से बाहर जाने के बाद हाथों से फेंककर खेल शुरू किया जाए.
  • कॉर्नर किक (Corner Kick) पर: जब सीधे कॉर्नर से पास आए.
  • गोल किक (Goal Kick) पर: जब गोलकीपर अपने बॉक्स से लंबी किक मारे.
  • गेंद से पीछे होने पर: यदि खिलाड़ी पास देने वाले साथी और गेंद की लाइन से पीछे खड़ा हो.

सिर्फ आगे खड़े होने से Offside क्यों नहीं मिलता?

यह फुटबॉल फैंस के बीच सबसे बड़ा भ्रम होता है. नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी सिर्फ ऑफसाइड पोजीशन में खड़े होने भर से दोषी नहीं माना जाता. उसे ऑफसाइड तब दिया जाएगा, जब वह उस पोजीशन में रहकर खेल में सक्रिय भूमिका (Active Play) निभाए. सक्रिय भूमिका का मतलब है:

  • गेंद को छूना या उसे रिसीव करना.
  • विरोधी डिफेंडर के रास्ते में आकर उसे परेशान करना.
  • गोलकीपर के सामने खड़े होकर उसकी नजर (Line of Sight) को रोकना.
  • ऑफसाइड पोजीशन का फायदा उठाकर गेंद छीनने की कोशिश करना.

यदि कोई खिलाड़ी आगे खड़ा है लेकिन वह गेंद से दूर है और खेल में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, तो खेल जारी रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *