Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में सर्दी का सितम जारी, सभी 24 जिलों में 10 से नीचे पहुंचा पारा|

झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री तक गिरा है। इससे कनकनी बढ़ गई है। शनिवार को राज्य के 24 जिलों में से 12 में रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।सभी जिलों का तापमान 9 डिग्री से कम या उससे नीचे है। गुमला सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा के कारण झारखंड में तापमान में गिरावट आई है। 16 जनवरी तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

17 से 19 जनवरी तक बारिश होने के आसार -मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके दो दिन बाद तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं 16 के बाद देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके प्रभाव से 16 की रात से आसमान में बादल छाएंगे और 17 से 19 जनवरी को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से बर्फीली हवा का रुख प्रभावित होगा और दक्षिणी हवा के प्रवेश से न्यूनतम के पारे में वृद्धि होगी। इससे रात की कनकनी में कमी आएगी।

सबसे कम तापमान मैकलुस्कीगंज का 3.5 डिग्री -पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान मैकलुस्कीगंज का 3.5 डिग्री रहा। कांके में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड हुआ। राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में शीतलहर जैसी स्थिति रही। गुमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री था जबकि चतरा का 4.1, गढ़वा का 5.4, खूंटी का 4.4 डिग्री, लातेहार का 4.9 डिग्री और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। जमशेदपुर समेत अन्य शहरों का 9.0 डिग्री के करीब आ चुका है। रांची का न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे हैं। संताल परगना और उत्तरीछोटानापुर प्रमंडल के जिलों का तापमान भी 9.0 के करीब या इससे कम रहा। हजारीबाग का 8.1, धनबाद 6.3 और पाकुड़ का न्यूनतम 6.8 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *