खरसावां शहरी क्षेत्र में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा शिविर लगा, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार घर-घर जाकर जन समस्या का कर रही निदान
खरसावां शहरी क्षेत्र स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया इसका विधि वत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख मनेद् जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, पंचायत समिति सदस्य जीली मिश्रा, मुखिया सुनिता तापे, ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों की 21 स्टोल लगाकर सैकड़ो आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें कुछ आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार घर घर जाकर जन समस्याओं का निदान कर रही है सर्वजन पेंशन गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अबुआ आवास, मुख्यमंत्री पशुधन योजना सावित्रीबाई फूले योजना समेत कोई योजनाओं की धरातल पर उतारा गया है। ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने वादों और जनता की उम्मीद के अनुसार काम कर रही है पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पडते थे, लेकिन सरकार खुद लोगों के घर तक पहुंच कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है जिससे स्थिति बदल रही है।

इस दौरान जीएसएलपीएस के तहत 32 महिला समूहों में 53 लाख 80 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया, जेएस एलपीएस के तहत 12 सखी मंडल की संवद्न बैंक लिकेज के तहत 44 लाख का चेक दिया गया 6 महिलाओं को चक्रीय निधि के तहत एक लाख 80 हजार का चेक, 12 सखी मंडल को सामुदायिक निवेश कोष में से 6 लाख का चेक सहित छह लाभुकों में सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजनाओं का स्वीकृति पत्र 23 छात्र छात्रों में जाति प्रमाण पत्र छह लाभुकों में धोती साड़ी वितरण चार लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र तीन छात्राओं में साइकिल के लिए चेक एक लाभ को मृत्यु प्रमाण पत्र एक लाभुक मैं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया वहीं गर्भावित महिलाओं को गोद भराई हुई, इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई प्रमुख मनेद् जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, पंचायत समिति सदस्य जीली मिश्रा, मुखिया सुनिता तापे, ग्राम प्रधान खालिद खान , शामभी राउत, प्रधान लिपिक ओम प्रकाश सिंह, अजय सामड, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे
