खरसावां प्रखंड के जोजोडीह के पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना,आपकी की सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना,आपकी की सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा के विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंह देव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।

‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के जरीये सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाना है.उन्होंने लोगों से इस तरह के कार्यक्रम में पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को कार्यक्रमों में रखने की अपील की.महिलाओ से आगे आकर समाज के विकास में समान रुप से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है.इस दौरान कार्यक्रम में स्टॉल लगा कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन भी लिये गये.

इस कार्यक्रम के जरीये सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाना है.उन्होंने विशेष तौर पर आबुआ आवास योजना के लिये लोगों से आवेदन करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय, स्थानीय मुखिया पंचायत समिति,आदि उपस्थित थे।
![]()
‘Aapki Yojana,Aapki Sarkar Aapke dwwar’program organized in the Panchayat Bhawan premises of Jojodih of Kharsawan block.
