कंपनी ने एक साल से नहीं किया वेतन भुगतान, मजदूरों ने बकाया 17 लाख के भुगतान के लिए JMM नेता से लगाई गुहार
Jamshedpur: The contract company working in Kamla Aditya Construction Pvt Ltd in Jaduguda’s CRPF camp has been accused of not paying dues of Rs 17 lakh to the laborers since one year. The laborers have complained to Jaduguda police station in-charge and pleaded for justice. Now the laborers have requested for help while handing over the memorandum to former Zilla Parishad and JMM District Vice President Baghrai Mardi. The workers say that they will not let the company usurp even a single rupee of theirs.
The laborers have met Baghrai and demanded justice, alleging that Aditya Construction Pvt Ltd has not paid their dues for one year. The laborers told that the canal work was done by this company in Garhwa district of Jharkhand. The laborers worked there but the salary of 100 laborers has not been paid by the company.
जमशेदपुर: जादूगोड़ा के सीआरपीएफ कैंप में कमला आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली ठेका कंपनी पर एक साल से मजदूरों का बकाया 17 लाख रूपये नहीं देने का आरोप लगा है। मजदूरों ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी से शिकायत करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। अब मजदूरों के द्वारा पूर्व जिला परिषद एवं झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी को ज्ञापन सौंपते हुए मदद का आग्रह किया गया है। मजदूरों का कहना कि वे कंपनी अपना एक भी रुपया हड़पने नहीं देंगे।
मजदूरों ने बाघराय से मिलकर आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इनके एक साल का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की हैं। मजदूरों ने बताया कि इस कंपनी के द्वारा झारखंड के गढ़वा जिला में नहर का काम कराया गया था। वहां पर मजदूरों ने काम किया लेकिन कंपनी के द्वारा 100 मजदूरों का वेतन का भुगतान नहीं किया गया हैं।
