जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में लगेगी इलेक्ट्रॉनिक गेट
जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल जमशेदपुर स्थित एमजीएम में इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाया जा रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी समेत अन्य वार्ड में इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाए जा रहे हैं, यहां लगाए जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक गेट रिमोट कंट्रोल से संचालित होगी। रिमोट कंट्रोल अस्पताल में कार्यरत होम गार्ड जवानों अथवा अन्य सुरक्षा कर्मियों के पास होंगे। यह उपाय अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए किया जा रहा है। बाहरी वाहनों के प्रवेश के कारण प्रायः अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो जाती हैं, जिससे मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी होती हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक गेट लग जाने के बाद एम्बुलेंस, चिकित्सक के वाहन तथा आपातकाल मरीज वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य लोगों को अपनी वाहन पार्किंग में खड़ी करनी होगी। अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाने का काम शुरू हो चुका है।
Jamshedpur: Electronic gate is being installed in Kolhan’s biggest government hospital MGM located in Jamshedpur. Electronic gates are being installed in the emergency ward, OPD and other wards of the hospital, the electronic gate installed here will be operated by remote control. The remote control will be with the home guard jawans or other security personnel working in the hospital. This measure is being taken to stop the entry of unnecessary vehicles. The entry of outside vehicles often leads to crowding in the hospital premises, which causes a lot of trouble to the patients and their relatives. Ambulances, doctor’s vehicles and emergency patient vehicles will be allowed to enter after all electronic gates are installed. Apart from this, other people will have to park their vehicles in the parking lot. The work of installing electronic gates in the hospital has started.
