अब मुंडारी में भी पढ़ी जायेगी ‘रामायण’, खूंटी के छत्रपाल सिंह मुंडा पायेंगे मानस संस्कार सम्मान
रांची : साहिबगंज के सेंट जेवियर स्कूल और खूंटी जिले के छत्रपाल सिंह मुंडा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मानस संस्कार सम्मान के लिए चयन किया गया है. इसके साथ साहिबगंज जिले के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश और वर्तमान में लोहरदगा उपभोक्ता फोरम के जिला जज बीडी तिवारी व मालदा रेल के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) एसके तिवारी को भी यह सम्मान प्रदान किया जाएगा.
मार्च को भारत वार्ता प्रकाशन समूह की ओर से अयोध्या के कलावती रामचंद्र पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित अयोध्या संवाद के मौके पर देशभर में बेहतर काम करने वाले 11 व्यक्ति और संस्थाओं को मानस संस्कार सम्मान प्रदान किया जाएगा. इनके अलावे रामचरितमानस की कथा कहने वाले मानस मर्मज्ञ मानस सम्मान से नवाजे जाएंगे.
समारोह आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी और अखिलेश दुबे ने बताया कि 1957 में स्थापित और ईसाई संस्था द्वारा संचालित साहिबगंज सेंट जेवियर स्कूल अपने लोगों के जरिए पश्यत्यात्मानमात्मना का संदेश दे रहा है. इसका अर्थ है आत्मा से आत्मा को देखना. माण्डूक्योपनिषद् का यह मंत्र इस तरह है–आत्मैव संविशत्यात्मना आत्मानं, अर्थात् जीवात्मा आत्मा से परमात्मा में प्रविष्ट हो जाता है. इस स्कूल के प्रिंसिपल फादर हिलेरी डिसूजा को यह सम्मान मिलेगा.
खूंटी जिले के रहने वाले भारतीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के पूर्व अधिकारी 70 वर्षीय छत्रपाल सिंह मुंडा रामचरितमानस का मुंडारी में पद्यानुवाद कर रहे हैं. इसके 50 साल पहले उनके बड़े पिताजी ने मुंडारी भाषा में रामचरितमानस का अनुवाद किया था. जिसको लिखने का काम छत्रपाल सिंह ने किया था. अब यह कविता की शक्ल में मानस को मुंडारी भाषा में लिख रहे हैं. वह मुंडा जनजाति के लोगों के बीच रामचरितमानस की कथा बांचने का भी काम कर रहे हैं. साहिबगंज में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके बीडी तिवारी व एएमई रह चुके एसके तिवारी अपने उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किए जाएंगे. यह सम्मान आचार्य किशोर कुणाल और राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल के हाथों यह सम्मान दिया जाएगा.
इस मौके पर भारत वार्ता प्रकाशन समूह की ओर से रामचरितमानस में सामाजिक न्याय विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी जिसमें देशभर से आए मानस मर्मज्ञ शिरकत करेंगे और रामचरितमानस की महत्ता पर विचार रखेंगे. अयोध्या के कलावती रामचंद्र पब्लिक स्कूल परिसर में तुलसी का पहला पौधा लगाकर हर-हर मानस, घर-घर तुलसी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम की सहसंयोजक अखिलेश दुबे ने बताया कि रामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास की महत्ता से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह आयोजन देश ये सभी प्रमुख शहरों और नेपाल, मॉरीशस समेत दूसरे देशों में में भी किया जाएगा.
Ranchi: St. Xavier’s School of Sahibganj and Chhatrapal Singh Munda of Khunti district have been selected for Manas Sanskar Samman for their excellent work. Along with this, BD Tiwari, former District and Sessions Judge of Sahibganj district and currently District Judge of Lohardaga Consumer Forum and SK Tiwari, Senior Divisional Mechanical Engineer (Sr. DME) of Malda Railway will also be given this honour.
Manas Sanskar Samman will be given to 11 individuals and organizations doing good work across the country on the occasion of Ayodhya Samvad organized by Bharat Varta Prakashan Group on the occasion of Ayodhya Samvad at Kalavati Ramchandra Public School premises in Ayodhya. Apart from these, those who tell the story of Ramcharitmanas will be awarded with the Manas Marmagya Manas Samman.
Dr. Surendra Nath Tiwari and Akhilesh Dubey, members of the ceremony organizing committee, said that the Sahibganj St. Xavier School, established in 1957 and run by a Christian organization, is giving the message of Pashyatyaatmanatmana through its people. It means seeing the soul from the soul. This mantra of Mandukyopanishad is like this — Atmaiva Samvishatyaatmana Atmanam, that is, the soul enters into the Supreme Soul from the soul. Father Hillary D’Souza, the principal of this school, will get this honour.
70-year-old Chhatrapal Singh Munda, a former official of the Indian Ministry of Information and Broadcasting, living in Khunti district, is translating Ramcharitmanas into Mundari. 50 years before this, his elder father had translated Ramcharitmanas in Mundari language. Whose work of writing was done by Chhatrapal Singh. Now he is writing Manas in the form of poetry in Mundari language. He is also working to spread the story of Ramcharitmanas among the people of Munda tribe. BD Tiwari, former District and Sessions Judge in Sahibganj, and SK Tiwari, former AME, will be honored for their excellent service. This honor will be given by the hands of Acharya Kishore Kunal and Kameshwar Chaupal, a member of the Ram Mandir Construction Trust.
On this occasion, Bharat Varta Prakashan Group will organize a national seminar on the topic of social justice in Ramcharitmanas, in which intellectuals from all over the country will participate and discuss the importance of Ramcharitmanas. Tomorrow of Ayodhya
