खरसावां के डागल टाड में लगा आपको योजना आपको सरकार, आपके द्वार शिविर लगाए गए थे 14 स्टॉल अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचने का कार्य शुरू ग्रामीण इसका लाभ उठाएं विधायक दशरथ गागराई,
झारखंड में हेमंत सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर अंतर्गत डागलटाड फुटबॉल मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के 14 स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट पहुंचाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां के दशरथ गागराई, जिला उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, प्रमुख मनेद् जामुदा, मुखिया रश्मि सीय आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत घर-घर विकास योजनाओं का लाभ पहुंचने का प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट मिले किसी भी ग्रामीण को सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़े इस सफल कार्यक्रम के बाद भी जो ग्रामीण सरकारी योजना के लाभ से वंचित रहेंगे उन्हें पुन, लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाएगा इसका उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करना है ग्रामीण हेमंत सरकार की योजनाओं को लाभ ले। वही डीडीसी ने कहा कि ऐसी कोई नागरिक है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है तथा जिनके पास आवास की कोई व्यवस्था नहीं है ऐसे लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार आबुआ आवास योजना की शुरुआत की है। एसडीओ ने भी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही । पांच लाभुकों को मिला किशोरी योजना का लाभ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पांच लाभको की सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्ध योजनाओं का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया उसके अलावा 10 लाभको की सीना सीबरन, धीती साड़ी योजना का लाभ दिया गया 16 लाभको की जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र का वितरण, मनेरगा के तहत बिरसा सिचाई कुप सवधेन मिशन अंतर्गत चार लाभको में प्रमाण पत्र वितरण एवं एक लाभक के बीच आम बागवानी करने का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, एसडीएम पारुल सिंह, प्रमुख मनेद् जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कुमारी शीला उरांव, जिप सावित्री बानरा, मुखिया रश्मि सीय, अजय सामड, अर्जुन गीप, अनूप सिंह देव, विभिन्न विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

On the occasion of completion of 4 years of Hemant government in Jharkhand, a camp was organized by Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapki at Dagaltad football ground under Krishnapur of Kharsawan block in which 14 stalls of various departments were set up and the benefits of public welfare schemes of the government were delivered on the spot. The program was inaugurated by Dashrath Gagrai of Kharsawan, District Deputy Development Commissioner Praveen Kumar Gagrai, Seraikela sub-divisional officer Parul Singh, Chief Maned Jamuda, Mukhiya Rashmi Siy etc. by lighting the lamp. On the occasion, Gagrai said that under the program by Hemant Sarkar, your house- It is trying to reach the benefits of home development schemes so that the villagers get the benefits of the government’s welfare schemes on the spot. No villager needs to visit the government office. Even after this successful program, those who are not getting the benefits of the rural government scheme. Work will be done to provide benefits to those who remain deprived. Its purpose is to make the rural people aware about the schemes run by the government. Hemant should take advantage of the government schemes. The same DDC said that there are citizens who have not got the benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana and who do not have any housing arrangement. To improve the economic condition of such people and provide them permanent houses, Jharkhand Government has started Abua Awas Yojana. Is. While giving detailed information about the government schemes, the SDO also talked about extending the benefits of the schemes to the last person standing. Five beneficiaries got the benefit of Kishori Yojana, Your Plan, Your Government, Approval letter of Savitribai Phule Kishori Samriddh Scheme was distributed to five beneficiaries in the program, apart from this, 10 beneficiaries were given the benefit of Sina Sibaran, Dhiti Saree Scheme, caste of 16 beneficiaries, Distribution of income and residential certificate, certificate for doing mango gardening was distributed among four beneficiaries under Birsa Irrigation Well Development Mission under MNREGA and certificate for doing mango gardening was distributed among one beneficiary. On the occasion, Kharsawan MLA Dashrath Gagrai, DDC Praveen Kumar Gagrai, SDM Parul Singh, Chief Maned Jamuda, BDO Pradhan Majhi, CO Kumari Sheela Oraon, ZIP Savitri Banra, Chief Rashmi Siya, Ajay Samad, Arjun Geep, Anup Singh Dev, employees of various departments and villagers were present.
