Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दुगनी : राममकृष्ण फोर्जिंग लि.प्लांट के शिविर में 301 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

दुगनी : राममकृष्ण फोर्जिंग लि.प्लांट के शिविर में 301 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
सरायकेला अंचल के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड प्लांट 6 एवं 7 में कल कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पहली बार मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 301 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड प्लांट 6 एवं 7 के कामगारों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम पहली बार सरायकेला ब्लड बैंक एवं एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

शिविर का विधिवत उद्धघाटन ब्लड बैंक सरायकेला एवं एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर के उपाधीक्षक डॉ.नकुल प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्जलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्त की बढ़ती आवश्यकता एवं इसके वैज्ञानिक प्रभाव के संबंध में रक्तदाताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। किसी मरीज में अगर रक्त की कमी होती है तो हम अपना रक्तदान देकर ही पूरी कर सकते हैं। डॉ.चौधरी ने कहा रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी एवं रक्त की कमी नहीं होती है, जितना रक्त बाहर निकलता है शरीर के एक सतत प्रक्रिया के तहत पूरा हो जाता है ।कंपनी के चीप पीपुल ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति ने रक्तदान शिविर के लिए अपना महत्वपूर्ण समय दिया और रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया । कंपनी के ईडी राहुल बगड़िया ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्लांट के एच आर महाप्रबंधक रवि राजहंस, सेफ्टी मैनेजर संजय कुमार एवं एच आर के सदस्य रवि प्रसाद ,सौरभ मिश्रा देवेंद्र विश्वकर्मा, कुणाल श्रीवास्तव, कुमार आशुतोष, सचिन कुमार, रोहित कुमार ,निहारिका पति, देवाशीष , विदेश गांगुली, मोहन महतो आदि ने अहम भूमिका निभाई। कंपनी के प्लांट हेड चंद्रमौली एवं रजत विश्वास ने सभी कर्मचारियों को कार्यक्रम में बढ़ चढकर भाग लेने के लिए उत्सवर्धन किया । रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी की ओर से सभी को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *